फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में देर रात ऑयल फैक्टरी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 07 Oct 2023 01:28 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर के भाटापारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक तेल फैक्टरी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है। आग की सूचना के बाद तुरंत पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रोड थाना क्षेत्र के बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में विक्की फैक्ट्री इलाके में बीती रात एक बजे केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना से हड़कंप मंच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेतल कैमिकल फैक्ट्री में आगजनी की यह घटना हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर डिपार्टमेंट तुरंत मौके पर पहुंचा और आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। जिसमें तकरीबन आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रातभर आग को काबू पाने में लगी रहीं, विकराल आग पर कंट्रोल करने में कई घण्टे लगे तब जाकर सुबह 5:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका। 

फायर अधिकारी अतिबल सिंह यादव का कहना है कि सूचना मिलते ही आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर तत्काल भेज दिया गया था और अब आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग की इस  घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। संभवत बीड़ी सिगरेट पीने के बाद माचिस की तीली छोड़ने के कारण आगजनी की यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें