फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ऑटो से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग

Thu, 16 Sep 2021 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बताया जा रहा है कि हादसा तेज गति से आ रहे वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।मरने वालों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। राजगढ़ के ब्यावरा रोड पर सुबह तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ऑटो सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे, यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान ब्यावरा रोड पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पन्ना लाल तंवर, मोर सिंह,  प्रभुलाल तंवर, पार्वती बाई, संतरा बाई की मौत हो गई। 

सीएम ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि राजगढ़ जिले के नेवज के बड़े पुल के पास सड़क हादसे में 5 लोगों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति व परिजनों को शोक सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें