फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम गाने को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी जंग, अब शिवराज ने किया यह एलान

Wed, 02 Jan 2019 03:06 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सचिवालय में जनवरी के पहले कार्य दिवस पर मंगलवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम नहीं गाए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। राज्य में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय से प्रत्येक माह के पहले कार्यदिवस पर राष्ट्र गीत गाए जाने का नियम है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि भाजपा के सारे विधायक सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे सभी 109 विधायक 7 जनवरी 2019 को मध्यप्रदेश सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे।" भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।
 



इस मामले में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्र गीत गाए जाने की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग की है। यह विभाग फिलहाल सीएम के पास है। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर वंदे मातरम नहीं गाया गया? कमलनाथ कह चुके हैं कि वह आलोचनाओं से नहीं डरते। तो क्या ‘भारत माता की जय’ नारे पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा?’
विज्ञापन


इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसआर मोहंती ने मंगलवार को ही मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसलिए अफसर व्यस्त रहे होंगे। उनका कहना था कि भाजपा इस मुद्दे को इतना क्यों तूल दे रही है। यदि राष्ट्र गीत मंगलवार को नहीं गाया जा सका, तो अगले या किसी और दिन गा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें