फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Bus Accident: उत्तराखंड बस हादसे में छतरपुर की महिला तीर्थयात्री की मौत, गांव में शोक की लहर

Mon, 06 Jun 2022 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में बिजावर की एक महिला तीर्थयात्री जनक सिंह सोलंकी की मौत हो गई, महिला का शव एयर टैक्सी से खजुराहो पहुंचेगा, जहां से प्रशासन शव को बिजावर भेजेगा। महिला 21 मई को पन्ना से बस से चारधाम की यात्रा के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड बस हादसे में मृत जनक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में बिजावर की एक महिला तीर्थयात्री जनक सिंह सोलंकी की मौत हो गई, महिला का शव एयर टैक्सी से खजुराहो पहुंचेगा, जहां से प्रशासन शव को बिजावर भेजेगा। महिला तीर्थयात्री बिजावर के वार्ड नंबर 2 खटकयाना मोहल्ला में रहती थी। महिला जनक सिंह अपने भाई राजाराम सिंह और भाभी गीता सिंह निवासी सांटा बुद्ध सिंह जिला पन्ना के साथ 21 मई को चार धाम की यात्रा के लिए पन्ना से बस से रवाना हुई थी।
विज्ञापन


जनक सिंह के भतीजे नीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि उनकी चाची हम लोगों के साथ रहती थी। उनकी कोई संतान नहीं है। चाचा का पहले निधन हो गया था।  वह करीब 35 दिन की चार धाम यात्रा पर रवाना हुई थी। रविवार की देर रात मामा के परिवार से हादसे की खबर मिली। सोमवार सुबह एसडीएम राहुल सिलाड़िया घर पर आए थे। उन्होंने हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए चाची का शव एयर टैक्सी से खजुराहो आने और फिर वहां से बिजावर लाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें