किस्त की बात को लेकर दो भाइयों में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में बैंक की किस्त चुकाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद और मारपीट हो गई। पैसे मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित को उसकी पत्नी और बच्चों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग की है। 37 वर्षीय मातादीन कुशवाहा को उसके बड़े भाई सुंदर कुशवाहा ने घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारा। घायल की पत्नी ने बताया कि जेठ सुंदर हमारे घर आया और कहने लगा कि बैंक से फायनेंस ट्रैक्टर की किस्त देना है, जिसके लिये पैसे दे दो, तो छोटे भाई ने मना कर दिया कि हमारे पास पैसे नहीं हैं और अगर हैं भी तो हम क्यों दें ट्रैक्टर तुम्हारा है, तुम उसके मालिक। हम क्यों दें, इस बात को लेकर बड़ा भाई जबरदस्ती करने लगा तो, उसने विरोध किया, जिसको लेकर उसने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, मामले की थाने में रिपोर्ट कर दी है तो वहीं, भाई वारदात करके फरार हो गया है।