फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: SP ऑफिस में महिला का शव रखकर हंगामा, परिजनों ने कहा- ससुराल वालों ने की हत्या; फंदे पर लटका मिला था शव

Mon, 20 May 2024 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा एसपी ऑफिस में आज उस वक्त बवाल मच गया, जब सुसाइड के एक मामले में महिला का शव लेकर उसके परिजन एसपी ऑफिस के बाहर जमा हो गए तथा नारेबाजी करने लगे।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया था। पुलिस इस मामले को सुसाइड केस बता रही है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। शोहेब खान ने बताया कि पूरा मामला दहेज प्रताड़ना का है, यहां हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन सिरिंन बानो का निकाह 2 साल पहले धर्मटेकड़ी चौकी क्षेत्र के जमहोड़ी निवासी एजाज अली से हुआ था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका को आए दिन एजाज दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।  उसकी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग भी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि आए दिन आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। सारे मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर जोरदार हंगामा करते हुए महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया। इस सारे मामले में पुलिस का कहना है कि वह जल्द से जल्द मामले की जांच पूरी करेगी और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें