फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में युवक की मौत के बाद बवाल

Fri, 13 Dec 2013 09:22 PM IST
बैढ़न (सिंगरौली)/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह बेलौंजी और माजनमोड़ पर जाम लगा दिया। जाम हटवाने गई पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के लाठीचार्ज करने पर भीड़ ने पथराव किया। इस दौरान 20 लोग घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए।

इसके बाद बेकाबू भीड़ ने जिला कलेक्टर की सफारी सहित पुलिस के चार वाहनों में आग लगा दी। तनाव के मद्देनजर बैढ़न मुख्यालय, विंध्यनगर और मोरवा थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह दस बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस फायरिंग में मौत की घटना की मध्य प्रदेश सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके पर एसटीएफ की तैनाती के साथ ही सीधी और रीवां से पीटीएस फोर्स बुला ली गई है। बैढ़न कोतवाली के टाउन इंस्पेक्टर आरएस राजपूत को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अखिलेश शाह (25) पुत्र भरत लाल निवासी बेलौंजी पांच दिसंबर को अमझर गांव में अपने मामा शिवसागर शाह के यहां गया था। रात एक बजे पुलिस डीजल चोरी में नामजद शिवसागर शाह के लड़के विजय शाह को पकड़ने पहुंची।

विजय शाह भाग गया तो दबाव बनाने के लिए पुलिस ने  अखिलेश को पकड़ लिया। पुलिस उसे कई दिनों तक लॉकअप में रखे रही।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अखिलेश के मोबाइल पर बात करने की कोशिश करते तो बात एसपी जयदेवन ए के मोबाइल पर होती थी, क्योंकि अखिलेश का नंबर एसपी के मोबाइल पर डायवर्ट कर दिया गया था।

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार कलेक्टर एम सेलवेंद्रन से मिले और अखिलेश को जल्द छोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार सुबह अखिलेश की लाश अमझर में कुएं में मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बेलौंजी में बैढ़न-सीधी मार्ग पर जाम लगा दिया, जबकि कुछ लोगों ने माजनमोड़ पर जाम लगा दिया।

स्थिति नहीं संभली तो कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। भीड़ आगजनी पर उतारू हो गई। हालात संभालने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। गोली लगने से नसीम अहमद (30) पुत्र नईफ अहमद सिद्दीकी निवासी बैढ़न की मौत हो गई।

जबकि विनोद कुमार शाह (25), अकील अहमद (28), अजीमुद्दीन (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कलेक्टर एम सेलवेंद्रन ने बताया कि अखिलेश की मौत पुलिस कस्टडी में नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें