फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'कलंक' से बचने के लिए बिन ब्याही मां ने नवजात को सिर पटक-पटक कर मार डाला, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे

Wed, 21 Dec 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश में एक लड़की ने अपने दो दिन के बच्चे को बाथरूम में लगी शीट पर सिर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया और फिर जुर्म छिपाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक आई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
शहडोल में बिन ब्याही मां ने नवजात की कर दी हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपने दो दिन के बच्चे को बाथरूम में लगी शीट पर सिर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया और फिर जुर्म छिपाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक आई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि लड़की ने बिना विवाह संतान को जन्म दिया था और समाज में कलंकित होने से बचने के लिए घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लड़की को गर्भवती करने वाले युवक पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 20 नवंबर को शहडोल के कोतवाली थाना इलाके में आने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पीछे झाड़ियों में एक नवजात का शव बरामद किया था। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि नवजात के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। 

एक दिन जैसे तैसे पाला, दूसरे दिन कर दी हत्या
पुलिस को पड़ताल में पता चला कि गोहपारू थाना क्षेत्र की रहने  वाली 18 साल की एक युवती जो कि कक्षा 12वीं में कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी, उसने बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें वह टूट गई और सारी बात बता दी। उसने पुलिस को बताया उसके उसी के गांव के रहने वाले एक युवक से शारीरिक संबंध बन गए थे। जिससे वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद एक बच्ची ने जन्म लिया था। उसने एक दिन तो बच्चे को जैसे-तैसे हॉस्टल में रखा। दूसरे दिन नवजात को बाथरूम में लगी सीट पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। शव को हॉस्टल परिसर में ही झाड़ियों में फेंक दिया था। छात्रा ने बताया कि ये सब उसने समाज में बदनाम होने के कलंक से बचने के लिए किया था। 
विज्ञापन


छात्रा से संबंध बनाने वाले पर भी केस दर्ज
मामले के खुलासे के बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने बिन ब्याही मां के खिलाफ धारा 302, 201 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले के खिलाफ भी पृथक से मामला दर्ज कर संबंधित की डायरी गोहपारू थाने में सुपुर्द कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में नवजात के सिर में गहरी चोट के निशान होना पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की पड़ताल में यह बात आई कि लोक लज्जा के डर से कथित युवती ने उसे मार दिया था जिस पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले के खिलाफ भी पृथक से मामला दर्ज कर संबंधित को गोहपारू थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें