फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज: शिवपुरी के होटल में पी चाय, सामान बेचने वाली महिलाओं को बांटे पैसे

Sat, 05 Feb 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहे, इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सामान बेचने वाली महिलाओं को पैसे बांटे और एक होटल में चाय की चुस्कियां ली।
विज्ञापन
शिवपुरी: महिलाओं को पैसे बांटते गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को शिवपुरी जिले के अल्पप्रवास पर थे। इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। गृहमंत्री ने सड़क पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं को (पटवा महिलाओं को) को पैसे बांटे। दरअसल गृहमंत्री शिवपुरी में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। जब मंत्री मिश्रा गांधी चौक पर पहुंचे तो वहां पर जमीन पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं से उन्होंने कुशल क्षेम पूछी और उन्हें पैसे बांटे।
विज्ञापन


होटल में पी चाय 
महिलाओं से मुलाकात करने के बाद गृहमंत्री जिले के एक होटल में पहुंचे जहां उन्होंने चाय पी। इस दौरान गृहमंत्री ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी के विष्णु होटल पर  इससे पहले भी चाय पीने आ चुके हैं। गृहमंत्री जब भी शिवपुरी प्रवास पर होते हैं इस होटल में चाय पीने जरूर पहुंचते हैं। शिवपुरी के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें