फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI का अनोखा प्रदर्शन: व्यापमं का नाम रखा घोटाला घर, चौराहे का भी नाम बदलने के लगाए पोस्टर

Sat, 02 Apr 2022 01:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

व्यापमं की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद कांग्रेस हमलावर है। युवक कांग्रेस के व्यापमं के गेट पर ताला लगाने के बाद अब एनएसयूआई ने व्यापमं का नाम बदलकर घोटाला घर रखने के पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने लगाए व्यापमं का नाम घोटाला घर रखने के बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापमं की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद कांग्रेस हमलावर है। युवक कांग्रेस के व्यापमं के गेट पर ताला लगाने के बाद अब एनएसयूआई ने व्यापमं का नाम बदलकर घोटाला घर रखने के पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन

 
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह व्यापमं के बाहर घोटाला घर के पोस्टर चस्पा किए। यही नहीं व्यापमं चौराहे का नाम बदलकर भी घोटाला घर चौराहा करने का पोस्टर चस्पा किया गया है। एनएसयूआई के पदाधिकारी व्यापमं में परीक्षाओं में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रहे हैं।
 
बता दें शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर कांग्रेस के नेता केके मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद राय ने सीएम के ओएसडी पर आरोप लगाए थे। इस मामले में ओएसडी ने दोनों नेताओं के खिलाफ ही बदनाम करने को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस मामले में अभी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। वहीं, दूसरी आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी कई उम्मीदवारों ने सुबह क्वालिफाई और शाम को डिस्क्वालिफाई करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच में आरोप को गलत बताया गया था। वहीं, अभी पेपर लीक को लेकर जांच की जा रही है। कांग्रेस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें