फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के बयान से बवाल: हम एक कदम ही पीछे हटे हैं, फिर ला सकते हैं बिल, किसानों ने दी चेतावनी

Sun, 26 Dec 2021 07:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि नया बिल लेकर आएंगे। यह पूरी तरह से गलत प्रचार है। भारत सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कृषि कानूनों को खत्म कर दिया है, लेकिन इसपर विवाद अब भी बरकरार है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से नया बखेड़ा शुरू हो गया है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया था, लेकिन कुछ कारणों से उसे वापस लेना पड़ गया। हम एक कदम ही पीछे हटे हैं, सरकार फिर आगे बढ़ जाएगी। हम इस पर नया बिल फिर से ला सकते हैं। कृषि मंत्री के इस बयान पर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा कि किसानों ने कहा है कि दिल्ली से लौटे जरूर हैं, लेकिन वापस आने में देर नहीं लगेगी। 

विज्ञापन


 नागपुर में आयोजित एक समागम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसानों की आमदानी बढ़ाने के मकसद से कानून लाए गए थे, कृषि क्षेत्र में यह एक बड़ा सुधार था। हम एक कदम पीछे हटे हैं, सरकार आगे बढ़ेगी। खेती में बदलाव की जरूरत है।


कृषि मंत्री तोमर ने दी सफाई
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि किसानों की भलाई के लिए हमारी सरकार आगे काम करती रहेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने जब उनसे पूछा कि आपने कहा था कि एकदम पीछे हटे हैं नया बिल लाएंगे। इसपर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। यह पूरी तरह से गलत प्रचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें