फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में जा घुसा डंपर, एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

Thu, 11 Apr 2019 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा तहसील के ग्राम भीलटदेव में गुरुवार सुबह होशंगाबाद-हरदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवक को कुचलता हुए एक दुकान में घुस गया। 

विज्ञापन


घटना में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सिवनी मालवा थाने के प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान पूसामल बार्वे (25) के रूप में की गई है। वह ग्राम सुरगी का रहने वाला था।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें