फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: चंदिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है। जांच अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि एक महिला का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही घटना के संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर महिला का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर महिला का शव मिला है। अप रेल ट्रैक पर महिला के शव की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। शव मिलने की जानकारी मिलती पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के संबंध में जांच जारी

विज्ञापन

जानकारी के बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त को लेकर जांच में जुट गई। महिला के पास पर्स और मोबाइल भी मिला है, जिससे महिला की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि एक महिला का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही घटना के संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें