फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बंधवाबारा हत्याकांड का खुलासा, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, घर मालिक गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 08:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाबारा में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने घर मालिक राजकुमार गोड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सफाई के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव छिपा दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाबारा में महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस घर से महिला का शव बरामद हुआ था। उसी घर के मालिक राजकुमार गोड़ को पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी एस.सी. बोहित ने बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी राजकुमार गोड़ ने मृतका अमशिया बैगा (45 वर्ष), पति सोहन बैगा को अपने घर साफ-सफाई कराने के बहाने बुलाया था। महिला जब आरोपी के घर पहुंची, उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया।

एसडीओपी ने बताया कि महिला के अचानक लापता होने और बाद में आरोपी के घर से शव मिलने पर पुलिस को शुरू से ही संदेह था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!' शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री

पूछताछ के दौरान आरोपी राजकुमार गोड़ ने महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी के बयान और जुटाए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें