फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: 60 दिन में 4,200 किलोमीटर की दूरी का करेंगे सफर, पहुंचे मां बिरासिनी मंदिर के द्वार, हुआ स्वागत

Thu, 04 Jan 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

युवा किसान नीरज प्रजापति, जो एक दिसंबर को कश्मीर के लाल चौक से अपनी यात्रा की शुरुआत की है। जो की 31 जनवरी 2024 को कन्याकुमारी में 4,200 किलोमीटर का सफर तय करके यात्रा समाप्त होगी।
विज्ञापन
उमरिया पहुंचे नीरज प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले की पाली स्थित बिरासिनी देवी मंदिर में दर्शन करने एक श्रद्धालु पहुंचे, जिसे देखने के लिए पाली शहर उमड पड़ा। इस श्रद्धालु की खास बातें थी कि यह पूरी तरह से भारत भ्रमण के लिए निकले हुए हैं। केवल साइकिल के सहारे पूरी भारत का भ्रमण करने का इन्होंने निश्चय किया है और उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पहुंचे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस युवा किसान का नाम नीरज प्रजापति है, जिसने एक दिसंबर को कश्मीर के लाल चौक से अपनी यात्रा की शुरुआत की है। जो की 31 जनवरी 2024 को कन्याकुमारी में 4,200 किलोमीटर का सफर तय करके उसकी यात्रा समाप्त होगी।

यह यात्रा और भी अधिक खास हो जाती है, क्योंकि इस यात्रा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि वह अन्य उत्पादन के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।वह किसान लोगों को किसान बनना सीखा रहे हैं। जहां जगह-जगह जाकर लोगों को वह शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। गुरुवार के दिन नवल पालीवाल के नेतृत्व में नगर वासियों ने उनका  स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें