फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी की नाली में गिरकर मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Aug 2024 03:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मृतक की पहचान 50 वर्षीय सोहन बैगा के रूप में हुई, जो महिला एवं बाल विकास विभाग में चौकीदार थे। बताया गया कि सोहन अपने परिचित को बस स्टैंड छोड़ने के बाद लौटते समय नाली में गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चौकीदार की संदिग्ध मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कॉलोनी के पीछे से गुजरने वाले चौपाटी मार्ग की नाली में शनिवार की सुबह गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के बाद उसका शव जब नाली से निकाला गया तो उसकी पहचान महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत चौकीदार सोहन बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लखौरा तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सोहन अल सुबह अपने किसी परिचित को छोड़ने घर से बस स्टैंड गया था। वहां वापस आते समय नाली में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया। शव परीक्षण उपरांत परिजनों को सौंपा जाएगा। कोतवाली थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें