फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट की कालाबाजारी करते दो युवक धराए, पूछताछ जारी

Tue, 26 Dec 2023 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट की कालाबाजारी करते हुए दो युवक पकड़े गए हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारी पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट की कालाबाजारी को लेकर प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। टिकट काउंटर पर लाइन में लगे दो युवकों को अधिकारियों ने जांच के दौरान पकड़ा। पूछताछ में दोनों युवक स्थानीय निकले। मामले में बीटीआर प्रबंधन जांच कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, इन लगातार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे हैं। रिजर्व में सफारी के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक होते है। ऑफलाइन टिकट के लिए ताला स्थित टिकट काउंटर में पर्यटकों को लाइन में लगकर टिकट बुक करना होता है। लेकिन लगातार टिकट फुल होने के कारण पर्यटकों को परेशानी होती है।

बीटीआर प्रबंधन ने बताया कि स्थानीय युवक रिसोर्ट संचालकों के कहने पर लाइन में लग कर टिकट बुक कर लेते हैं। जिससे टिकट की कालाबाजारी बढ़ रही थी। इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद अधिकारियों ने सोमवार शाम 7 बजे टिकट काउंटर की जांच की और लाइन में लगे दो युवकों से पूछताछ की। जिसमें दोनों युवक स्थानीय निकले।
विज्ञापन


पर्यटन प्रभारी शील सिंदू श्रीवास्तव ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना पर काउंटर में लगे युवकों से पूछताछ की गई है, युवक स्थानीय निकले। दोनों से पूछताछ की जा रही है। टिकट कालाबाजारी को लेकर दो रिसोर्ट के नाम सामने आए है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पर्यटकों को परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें