फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: नरवार के पचपेढ़िहा बैरियर के पास ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत, दो लोगों को आई गंभीर चोट

Mon, 25 Dec 2023 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: उमरिया के पचपेढ़िहा बैरियर के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पचपेढ़िहा बैरियर के पास ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरवार के पचपेढ़िहा बैरियर के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं घटना होते ही ट्रक चालक ने मौके से भागने की बजाए तत्काल दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया है। वहीं घायलों में मोहन सिंह पिता कमलभान सिंह निवासी देवरा रामनगर एवं उसका एक रिश्तेदार शामिल है।

विज्ञापन


अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक नशे में था, जो बैरियर के पास लड़खड़ा गया था। गनीमत रही कि बैरियर आधी खुली थी, जिससे वह वहां तो बच गया, लेकिन नरवार तिराहे में ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। वहीं घटना होते ही ट्रक चालक ने तत्काल ट्रक रोंका और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें