फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पानी में उतराता दिखाई दिया इंसानी शव, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 22 Nov 2023 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले की नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जब ग्राम कंचनपुर भानपुरा के बीच घोरछत्र नदी के बैगादहरा घाट में पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तैरता दिखाई दिया इंसानी शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जब ग्राम कंचनपुर भानपुरा के बीच घोरछत्र नदी के बैगादहरा घाट में पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, चारो तरफ लोग भागते हुए दिखाई दिए एवं नदी के पास पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामीणों को जानकारी लगते ही थाना प्रभारी नौरोजाबाद अरुण द्विवेदी को जानकारी दी गई। जहां थाना प्रभारी स्वयं मौके पर अपने दलबल के साथ पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किसका शव था और वह व्यक्ति कहां का रहने वाला था और कहां जा रहा था।

घर की बाड़ी में रखी लगभग तीन लाख की लकड़ी जब्त
उमरिया जिला वनों से आच्छादित जिला है, जहां वन ही वन आसपास के क्षेत्र में नजर आते हैं। दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया से निकल कर सामने आया है। जहां अवैध लकड़ी को लेकर मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये की लगभग सात घन मीटर लकड़ी को जब्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी फरार बताया जा रहा है। जहां मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परियोजना मंडल के परियोजना परिक्षेत्र हर्रवाह के अधिकारी और स्टाफ ने ग्राम बरौदा के नरेंद्र झरिया के यहां पर छापामार कार्रवाई की। वहीं, तलाशी में घर में चौखट और घर की बाड़ी में लकड़ी रखी हुई मिली है। उन्होंने बताया है कि दो चौखट हल्दू की और 49 नग इमारती साल की लकड़ी लगभग सात घन मीटर जब्त की गई है। वहीं, लकड़ी की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

वहीं, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी हरर्वाह अतुल वाजपेई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट लेकर सर्चिंग की गई, जिसमें बाड़ी में लकड़ी जब्त हुई है। लकड़ी की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी। जांच की जा रही है। लकड़ी वन और राजस्व क्षेत्र से काटी गई है, जहां अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें