फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: राहुल रजक हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, बेहोशी की हालत में की हत्या, कुएं में था फेंका शव

Sun, 04 Aug 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि राहुल रजक और करकेली निवासी एक नाबालिग के बीच रुपयों का लेनदेन था। घटना के दिन, दोनों ने बन्ना नाले के पास शराब पी और नशे की हालत में विवाद हो गया।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता में पुलिस ने किया मामले का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कछरवार निवासी राहुल रजक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए वारदात में शामिल पिता और उसके नाबालिक पुत्र को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने शनिवार की शाम प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि मृतक राहुल रजक और करकेली निवासी अपचारी बालक के बीच रुपयों का लेनदेन था। घटना दिनांक को अपचारी बालक और राहुल दोनों ने करकेली के समीप स्थित बन्ना नाले के पास बैठकर शराब पी और नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। अपचारी बालक ने राहुल को धक्का दे दिया। राहुल समीप स्थित कुएं की दीवार में टकरा गया और उसके सर में गंभीर चोट आने की वजह से बेहोश गया। 

घटना से भयभीत होकर अपचारी बालक अपने घर जाकर पिता को ले आया और दोनों ने मिलकर बेहोश राहुल की हत्याकर शव में पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि अपचारी बालक सहित घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका में रहे पिता संतोष गुप्ता दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना के संबंध में और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें