फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: SC-ST और OBC आरक्षण नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हजारों की तादात में अजाक्स का हल्ला बोल

Sat, 16 Sep 2023 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया जिले में एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठी है। शनिवार को हजारों की संख्या में अजाक्स ने जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारों की तादात में अजाक्स संघ ने उमरिया शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष प्रीतम कोल ने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। साथ ही उमरिया जिले को 5वीं अनुसूची में शामिल करने के अलावा 27 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी की समस्याओं को लेकर उदासीनता बनी हुई है। हमने ज्ञापन के माध्यम से जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक को हर तीन महीने में करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान समाजिक कार्यकर्ता आजेश चौधरी ने कहा कि ज्ञापन में अंशकालीन सफाई कर्मियों को नियमित करने एवम स्कूल, आंगनबाड़ी और रसोइयों का मानदेय 10 हजार करने की बात भी कही गई है।

इसके अलावा अजाक विभाग में पदस्त सहायक आयुक्त पद पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी को पदस्त करने की बात भी विशेष रूप से कही गई है। इसके अलावा अजाक्स संघ ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कार्यरत वन श्रमिकों को मृत्यु उपरांत आश्रित परिवार को रोजगार मुहैया करने की बात कही है।
विज्ञापन


इसके अलावा ज्ञापन में वन श्रमिकों को राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ, ग्रह क्षेत्र में पदस्थ क्लर्क, ईडीसी एवं स्थाईकर्मी क्लर्कों को पृथक करने, वन श्रमिकों को राशन भत्ता, स्थाईकर्मी का दर्जा एवं श्रमायुक्त द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरेश प्रजापति, जयराम चौधरी, कैलाश परस्ते, दिनेश कोरी, मनोज प्रजापति, गुड्डू चौधरी, जय प्रकाश चौधरी और सुरेश प्रसाद चक्रवर्ती मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें