उमरिया के वनमंडल उमरिया वन परिक्षेत्र घुनघुटी में शिकारियों ने गोली मारकर चीतल का शिकार किया है। जानकारी लगते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
घुनघुटी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 225 में शिकारियों ने जंगल में चीतल को गोली मारकर शिकार किया और उसके बाद उसे टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जानकारी लगते ही घुनघुटी वन परिक्षेत्र की टीम जांच में जुट गई और शिकारियों की गिरफ्तार करने सर्चिंग अभियान चलाया। जिले में बंदुक का शिकार का दूसरा मामला सामने आया है। इसके पहले फरवरी महीने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में धमोखर परिक्षेत्र में गोली मारकर चीतल का शिकार शिकारियों ने किया था।
चीतल के शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। चीतल के शिकार के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और दो आरोपी फरार हैं। बंदुक भी वन विभाग जब्त कर ली है और टीम जांच में जुटी हुई है।
वन परिक्षेत्र घुनघुटी के परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच की जा रही है। बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है और शिकार में उपयोग किए गए सभी हथियारों को और उपयोग की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।