फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रॉले से टकराया, चालक फंसा, जेसीबी से वाहन काटकर निकाला पर बचाया नहीं जा सका

Sat, 26 Aug 2023 12:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

कटनी की ओर से आ ट्रक मोड़ के समीप खड़े ट्रॉले से तेज गति से टकरा गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक में बुरी तरह फंस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सड़क हादसे ने दिल को दहला दिया है। शुक्रवार देर रात फिर दर्दनाक हादसा हो गया। उमरिया जिला मुख्यालय से होकर कटनी की ओर जा रहे नेशनल हाईवे 43 पर खड़े ट्रॉले में ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दरअसल यह घटना दुब्बार मोड़ समीप की है, जहां कटनी की ओर से आ ट्रक मोड़ के समीप खड़े ट्रॉले से तेज गति से टकरा गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक में बुरी तरह फंस गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पंहुची और ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। तमाम प्रयासों के बाद उसे जेसीबी की मदद से ट्रक की बॉडी को काटकर बाहर निकाला गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय चालक की मौत हो गई है। चालक कटनी जिले के बड़वारा के समीप के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें