फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: शौच से वापस आ रही दो बहनों को ट्रेन ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत

Thu, 02 May 2024 04:14 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सौच कर वापस आ रही दो बहनों को ट्रेन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम सस्तरा की दो बहनों को ट्रेन की टक्कर लग गई, जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शौच से वापस अपने घर की तरफ दोनों बहने जा रही थी। तभी करकेली के तरफ से आ रहे इंजन पर उनका ध्यान था, तभी विपरीत दिशा में आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर लग जाने की वजह से दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर नौरोजाबाद थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि निस्तार कर दोनों बहने वापस आ रही थी। तभी उन दोनों का ध्यान ट्रेन की तरफ नहीं गया और उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम पार्वती कोल पिता लक्ष्मी कोल उम्र 11 वर्ष और अंजू कोल पिता रामकिशोर कोल उम्र 19 वर्ष है। दोनों ग्राम सस्तरा के रहने वाले थे, जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें