फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्थर पटककर मार देने के पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 25 Dec 2023 08:15 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

उमरिया पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह भी बड़ी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
उमरिया में दोहरे अंधेकत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में 13 दिसंबर को मिली दो लाशों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दोनों की हत्या का आरोप है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह महिला के साथ जिस्मानी संबंध बनाना चाहता था। महिला ने विरोध किया तो उसने उसकी हत्या कर दी। वहीं महिला को बचाने की कोशिश करने वाले युवक को भी मार डाला था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को कमला पिता झप्पू गडारी निवासी ग्राम नौसेमर ने थाना नौरोजाबाद को सूचना दी कि मेरे खेत में एक महिला और एक पुरुष के शव नग्न अवस्था में सडी-गली अवस्था में पड़े हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक एवं मृतिका के चेहरे, सिर, गर्दन, छाती में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया। मृतक की पहचान शिव प्रसाद पिता मंगल बैगा (30) निवासी ग्राम लहंगी थाना नौरोजाबाद और मृत महिला अमरती बाई पति धरमपाल बैगा (35) निवासी ग्राम लहंगी थाना नौरोजाबाद के रूप में की गई। 

वहीं अब पूरे मामले में गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू ने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि मृतिका का मोबाइल अनिल बैगा निवासी घुलघुली के पास है। पुलिस ने संदेही अनिल पिता स्व. प्रेमलाल बैगा (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि वह मृतिका के साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था जिसका मृतक एवं मृतिका ने विरोध किया था। जिस पर आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें