बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन के दीदार के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए। इस नजारे का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यटक सफारी में ताला गेट के जंगलों में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के साथ बाघ-बाघिन और शावकों के दीदार के लिए जंगलों में सैर कर रहे थे। तभी बाघिन चक्रधरा की फीमेल शावक ताला गेट के जंगलों के सिद्ध बाबा के पास वन मार्ग के सामने आ गई और सड़क पार कर जंगल की ओर चली गई।
पर्यटकों को बाघिन के दीदार होने के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए और बाघिन का फोटो बना लिया। बाघिन का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फोटो की चर्चा हो रही है।
चक्रधरा बाघिन की शावक फोटो वायरल होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ प्रेमियों ने बताया कि बाघिन चक्रधरा की फीमेल शावक की फोटो है। इस शावक की उम्र लगभग 20 महीने होगी। वह अपनी मां चक्रधरा के साथ भी दिखाई देती हैं। वहीं बहुत कम बाघिन ही अपने शावकों के साथ सफारी में दिखाई देते हैं।