फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: बांधवगढ़ में बाघ ने फिर किया एक व्यक्ति पर हमला, इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल

Sun, 07 Jan 2024 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ में बाघ ने फिर किया एक व्यक्ति पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया वन परिक्षेत्र के पठारी बीट से सटे राजस्व क्षेत्र में टाइगर ने एक इंसान के ऊपर हमला किया है। इस घटना में ग्राम उजान निवासी प्रभु पिता मायाराम बैगा (35) बुरी तरह से घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घायल युवक अभी इलाजरत है।

जंगल गया था लकड़ी लेने

विज्ञापन

इस घटना को लेकर यह बताया गया कि घायल प्रभु स्थानीय लोगों के साथ जलाऊ लकड़ी लेने ग्राम उजान से सटे जंगल में गया था। लौटते समय झाड़ियों में छिपे टाइगर ने पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में घायल प्रभु के शरीर पर गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें