फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने किया चचेरे भाई का अपहरण, मंडला पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:44 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

लड़की पर मानसिक दबाव बनाने की नीयत से की गई इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
शादी से इनकार पर अपहरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के घटना खटिया थाना अंतर्गत टाटरी चौकी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने लड़की के 12 वर्षीय चचेरे भाई का अपहरण कर लिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कवर्धा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अपहृत बच्चा, एक बोलेरो वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लकी तिवारी (25) नामक युवक का एक लड़की से प्रेम संबंध था। लकी लगातार लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने इससे साफ इनकार कर दिया। इससे बौखलाए लकी ने लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दबाव बनाने की नीयत से उसके 12 वर्षीय चचेरे भाई का अपहरण कर लिया।

ये भी पढ़ें- संबल योजना की अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपये कल सीएम कल करेंगे अंतरित
विज्ञापन


इस अपहरण की साजिश में लकी का साथ दिया प्रहलाद यादव (24) और एक 17 वर्षीय नाबालिग ने। तीनों ने बच्चे को बोलेरो वाहन में अगवा किया और उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। पुलिस के अनुसार घटना से छह दिन पहले लकी ने सोशल मीडिया पर लड़की को धमकाते हुए एक पोस्ट भी की थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

परिजनों की शिकायत पर खटिया थाना पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दबिश दी, जहां से मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अगवा किए गए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Case: ये गलती बनी शक की पहली वजह, पुलिस को समझ आई सोनम की साइकोलॉजी
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी लकी तिवारी और प्रहलाद यादव को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि 17 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि अपहरण की वजह लड़की से शादी की जिद थी। आरोपी लकी पहले भी लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया था, लेकिन तब पुलिस ने लड़की को बरामद कर काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया था। लड़की तब से अपने परिवार के साथ रह रही थी।

यह मामला न केवल प्रेम संबंधों की गलत दिशा की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस तरह निजी जिद और भावनात्मक दबाव सामाजिक अपराधों को जन्म दे सकते हैं। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें