फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: शहडोल संभाग का पहला संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर किरनताल में आयोजित, 374 मामले का मौके पर निराकरण

Mon, 14 Oct 2024 07:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में शहडोल संभाग का पहला संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर ग्राम किरनताल में आयोजित किया गया। शिविर में प्राप्त 1,787 आवेदनों में से 374 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला के मार्गदर्शन में संभाग का पहला लोक कल्याण शिविर ग्राम किरनताल (उमरिया) में आयोजित किया गया। शिविर में किरनताल, महरोई, ददरी, पिपरिया, मजमानी कला, लदेरा और भगड़ा आदि ग्रामों के ग्रामीण जन शामिल हुए तथा अपनी समस्याओं का निराकरण कराया।

विज्ञापन


शिविर में शाम पांच बजे तक प्राप्त 1,787 आवेदनों में से 374 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बांधवगढ़ क्षेत्र शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, वन संरक्षक शहडोल वृत्त, वन मंडलाधिकारी विवेक सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टीआर नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह, अन्य जनप्रतिनिधियों ने कन्या पूजन, मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर राजा तिवारी, पंकज तिवारी, संतोष सिंह, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव उपस्थित रहे।

आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा आमजन को संवेदनशील प्रशासन देने, जनता की समस्याओं का सहजता एवं सरलता के साथ निराकरण करने के साथ ही शासकीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की है। इन शिविरों के माध्य्म से घर घर संपर्क कर समस्याएं प्राप्त की जाएगी तथा संबंधित विभाग के माध्याम से निश्चित समय सीमा में निराकरण कराया जाएगा। निराकरण से हितग्राही को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने शासकीय अमले को लगातार मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रभावी तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पद स्थापना क्षेत्र में ही मुख्यालय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र शिवनाराण सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को शिविर स्थल पर ही लाभान्वित किया गया। विधायक ने कहा कि इन शिविरो के आयोजन से आम जनता को उनके गांव घर में ही योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। शासन की भी यही मंशा है।

कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का सभी संबंधित विभाग के अधिकारी समय सीमा मे निराकरण करें। शिविर से जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी रह गई है, उन योजनाओं का अधिक फोकस करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने बताया कि शिविर के आयोजन के पूर्व विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संबधित ग्रामों में घर-घर संपर्क तथा शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इन सभी आवेदनों का निराकरण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें