फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मादा तेंदुए का शव मिला, जांच में जुटा वन विभाग

Wed, 16 Jul 2025 08:38 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव कुएं में मिला। वन विभाग तेंदुए की मौत के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में एक मादा तेंदुए का शव है। तेंदुए का शव एक कुएं में पड़ा था, जिसे बुधवार को वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला। मृत तेंदुए की उम्र लगभग चार साल बताई जा रही है। सहायक संचालक बीएस उप्पल ने बताया कि अभी तेंदुए की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिना सीमेंट के बना दुनिया का सबसे ताकतवर कांक्रीट, IIT की चौंकाने वाली खोज

हालांकि, तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वन विभाग ने उसकी मौत की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है, जो तेंदुए का पोस्टमॉर्टम करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ कुएं में गिरने से मरा हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब नहीं सूखेंगे पौधे, साॅपटवेयर बताएगा सही जगह,मिट्टी की गुणवत्ता और पानी की उपलब्धता

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देवरी गांव के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन, खुले कुएं जैसे खतरे, इस क्षेत्र में रहने वाले वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने खुले कुओं को ढंकने या सुरक्षित करने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार विभागीय नियमों के तहत किया जाएगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में और पंचनामा बनाकर पूरी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें