फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बिजली सप्लाई शुरू होते ही करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत, बचाने दौड़े पड़ोसी भी झुलसे

Mon, 16 Feb 2026 04:55 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर खेत में लगे पंप में करंट फैलने से 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने दौड़े पड़ोसी भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत, पड़ोसी भी झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। हाइवे पर स्थित भारती रेस्टोरेंट के सामने खेत में लगे पंप पर अचानक करंट फैलने से 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के लिए दौड़े पड़ोसी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राहुल कुशवाहा, पिता मुन्ना कुशवाह के रूप में हुई है। घायल युवक राघवेंद्र कुशवाहा (56 वर्ष) भी उसी के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब राहुल खेत में लगे पंप के पास अपनी गाड़ी धो रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। जब बिजली वापस आई तो किसी को अंदेशा भी नहीं था कि एक झटका पूरे परिवार की खुशियां छीन लेगा। जैसे ही करंट सप्लाई शुरू हुई, राहुल पंप के संपर्क में था और वह तेज बिजली प्रवाह की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जोर से चीखा और जमीन पर गिर पड़ा। उसे तड़पता देख पास ही मौजूद राघवेंद्र कुशवाहा मदद के लिए दौड़े लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बिजली सप्लाई बंद कर दोनों को अलग किया। तब तक राहुल की सांसें थम चुकी थीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल राघवेंद्र को तुरंत चंदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maihar News: जंगली हाथियों की दस्तक से गांव में फैली दहशत, ट्रैकर से हो रही निगरानी, वन विभाग अलर्ट

इस हृदय विदारक घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। राहुल परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घर में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता किशोर हमेशा के लिए खामोश हो गया।
विज्ञापन


चंदिया थाना प्रभारी जेएस परस्ते ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा बिजली सप्लाई शुरू होने के दौरान लापरवाही या तकनीकी खामी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें