फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर! MY अस्पताल के सामने सड़क पर मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखे परिजन

Mon, 16 Feb 2026 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल के बाहर का एक वीडियो वायरल है, जिसमें दो महिलाएं ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर पर मरीज को सड़क पार कर अस्पताल ले जाती दिख रही हैं। मुख्य गेट बंद होने से उन्हें दूसरे गेट तक जाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
इंदौर के एमवाय अस्पताल के सामने से मरीज को ले जाती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय के सामने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर सड़क पार कर रही हैं। यह वीडियो सरकारी अस्पताल एमवाय के बाहर का बताया जा रहा है, हालांकि इसे लेकर एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


वीडियो में दो महिलाएं ट्रैफिक के बीच डेंटल कॉलेज के सामने से गुजरती हुई एमवाय अस्पताल की ओर बढ़ती हैं। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण दोनों महिलाएं दूसरे गेट की तरफ जाती नजर आईं। मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए अगले गेट तक जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- पेड़-परिंदे बनकर बच्चों ने किया विरोध, प्रकृति के विनाश पर जिम्मेदारों से पूछे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मिनिट के इस वीडियो को इंदौर निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मरीज एमवाय अस्पताल का है, क्योंकि वहां स्ट्रेचर मरीज के परिजनों को ही ले जाना पड़ता है। कई बार जांच के लिए मरीज को परिजन बाहर ले जाते हैं। यह वीडियो 13 फरवरी का बताया जा रहा है। बता दें कि एमवाय अस्पताल का मुख्य गेट हमेशा बंद रहता है। मरीजों को सीधी तरफ के गेट से ले जाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें