फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सास पर चाकू से हमला करने वाला दामाद हुआ गिरफ्तार, एडीजीपी ने तीस हजार का ईनाम किया था घोषित

Sun, 19 May 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP: जरहा गांव में एक दामाद ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान सास की मेडिकल कॉलेज शहडोल में 16 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद 17 मई को पहुंचे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी दामाद के ऊपर तीस हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक दामाद ने 9 मई को सास पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान सास की मेडिकल कॉलेज शहडोल में 16 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद 17 मई को पहुंचे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी दामाद के ऊपर तीस हजार का इनाम घोषित किया।उन्होंने पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद नौरोजाबाद पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मार कार्रवाई में जुट गई। आरोपी शंकर गुप्ता को शनिवार को बुढार से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी शंकर गुप्ता बुढ़ार जिला शहडोल में अपने घर पर छिपा हुआ था। वह रात का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोपी शंकर गुप्ता ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपी से धारदार हथियार, मोटरसाइकिल जब्त कर जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें