उमरिया में लगातार गिरते तापमान से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में ठंड प्रचंड है। जिसके कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। वहीं उमरिया में कोहरे की धुंध बेअसर हो गई, सूरज के निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहा, लेकिन फिर भी इस प्रकार के कोहरे होने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त जरूर हो गया है।
अलाव ही बना सहारा
गौरतलब है कि जनवरी का महीना आ गया है। वहीं जनवरी के महीने में ठंड हमेशा से ही भीषण हो जाती है। इस बार की ठंड कुछ अलग है, इसे गुलाबी ठंड की तरह लोग समझ रहे हैं, क्योंकि इस समय अब हड्डियों को कपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां सिर्फ अलाव ही एक है जो की ठंड से बचने में कारगर साबित हो रहा है।