फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे स्वयंसेवक

Wed, 11 Nov 2026 06:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को उमरिया में पथ संचलन निकाला गया। नगर सह कार्यवाह अमित यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। मंगल भवन से शुरू हुआ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर वहीं संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन
उमरिया में निकला संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को उमरिया नगर में पथ संचलन निकाला गया। नगर सह कार्यवाह अमित यादव के नेतृत्व में आयोजित इस पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। अनुशासित कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया।

पथ संचलन का शुभारंभ दोपहर 3 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन से हुआ। यहां से स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर कदमताल करते हुए नगर भ्रमण शुरू किया। संचलन रणविजय चौक, कंट्रोल रूम तिराहा, रमपुरी तिराहा और मोहनपुरी होते हुए पुनः रणविजय चौक पहुंचा।

विज्ञापन


पढे़ं: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए

इसके बाद स्वयंसेवकों की टोली गांधी चौक, जय स्तंभ चौक और पुराने बस स्टैंड से होते हुए शारदा कॉलोनी की ओर रवाना हुई। नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए पथ संचलन बल्ला डीजे, जिला चिकित्सालय चौक और सामुदायिक भवन मार्ग से होकर निकला। इसके बाद स्वयंसेवक वापस मंगल भवन पहुंचे, जहां संचलन का समापन हुआ।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। सभी स्वयंसेवक निर्धारित लय में कदम मिलाकर आगे बढ़ते नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से गुजरते समय स्थानीय नागरिकों में भी आयोजन को लेकर उत्सुकता दिखाई दी।

संघ की परंपरा में पथ संचलन को संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिकता और सामाजिक संपर्क का माध्यम माना जाता है। उमरिया में आयोजित इस पथ संचलन के जरिए स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें