मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को बारिश हुई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात होती रही। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार गर्मी अपने चरम पर थी। हालांकि अभी छूटपुट बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी मौसम में ठंडक आती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि उमरिया जिला वनों से आच्छादित है। पहाड़ी और जंगल होने की वजह से यहां थोड़ी सी ही बरसात में ठंडक घुल जाती है। उमरिया जिले के पाली सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के आसार दिखाई दिए थे। जहां झमाझम होने की वजह से चारों तरफ खुशनुमा माहौल देखा जा रहा है तो अब लोग भी घरों से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।