फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: 15 से 20 लोगों से भरी पिकअप पलटी, मची चीखपुकार; डायल 100 बनी मददगार

Tue, 14 May 2024 04:19 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानान्तर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे गहिराटोला के करौंदी से मरदर गांव के लिए करीब 15-20 लोग मालवाहक पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी ठड़ीपाट के पास मोड़ में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
कन्नूर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरोजाबाद थानान्तर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे में पिकअप में चीख-पुकार मच गई, दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद डायल100 मौके पर पहुंच गई। बिना देर किए घायलों को डायल100 में बैठाकर जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिकअप को सवारी वाहन के रूप में उपयोग किए जा रहा था। इसलिए पिकअप के फिटनेस सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई हैं। साथ ही अब पिकअप चालक का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।
 

अनाज से भरा पिकअप वाहन पलटा
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया। घटना तामन्नारा पुल के पास करीब दोपहर मे हुई जिसमें पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए। एक घायल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें