फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 14 May 2024 04:09 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवविवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत खोलाड़ी गांव निवासी नवविवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मंगलवार को कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा मृतिका के मायका एवं ससुराल पक्ष की उपस्थिति में पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम खोलाड़ी के घोघराटोला निवासी कमलेश सिंह की 22 वर्षीय पत्नी शांतिबाई सिंह ने अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन करने से गंभीर हालत होने पर परिजनों द्वारा जैतहरी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उपचार दौरान नव विवाहिता की मौत हो गई।

घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर मृतिका के मायका गांगपुर थाना गोरेला (छत्तीसगढ़) में पिता एवं परिजनों को सूचित किए जाने पर मायका एवं ससुराल पक्ष की उपस्थिति में कार्यपालिक दंडाधिकारी अनूपपुर मिथिला प्रसाद पटेल, जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने पंचनामा एवं परिजनों की कथन लेते हुए कार्रवाई की। ड्यूटी डॉक्टर से मृतिका के शव का पीएम कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें