फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुलिस से लूटी हुई पिस्टल झाड़ियों मे से बरामद, गोंगपा के प्रदर्शन के बीच हुई हिंसक झड़प में छीन ली थी

Thu, 19 Oct 2023 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

26 सितंबर को हिंसक झड़प के दौरान किसी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता ने गनमैन के घायल होने पर उसकी सर्विस पिस्टल लूट ली थी, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। अब गन को फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान लूटी गई पिस्टल पुलिस ने बरामद कर ली है। ये पिस्टल झाड़ियों में पड़ी मिली है। पुलिस पिस्टल की फॉरेंसिक जांच कराएगी। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उमरिया जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन रानी दुर्गावती चौक में बीते 26 सितंबर 2023 को गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और गोंगपा के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान किसी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के गनमैन की पिस्टल लूट ली थी। पुलिस ने 40 से 50 गांव के 500 से अधिक ग्रामीणों से पूछताछ की थी। जिसे ग्राम कुदरा के पटापरिहा नदी के किनारे की झाड़ियों से बरामद किया गया है। गन की जांच कराई जाएगी। 

बता दें कि 26 सितंबर को हिंसक झड़प के दौरान किसी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता ने गनमैन के घायल होने पर उसकी सर्विस पिस्टल लूट ली थी, जिस पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मामले में 30 हजार के इनाम की उद्घोषणा की थी। मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है, वहीं मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें