फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: यात्री बस से बाइक टकराई, भाई-बहन गंभीर, इलाज के लिए जबलपुर किए गए रेफर

Wed, 18 Oct 2023 07:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया में यात्री बस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
बाइक यात्री बस से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। सड़क हादसे में भाई और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें आनंद खान में इलाज के लिए नजदीकी के जिला अस्पताल ले गए जहां से जबलपुर अस्पताल के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम रहठा से बेलसरा जा रहे बाइक चालक तभी बस से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें भाई व बहन गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद दोनों घायल भाई बहन को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा कृष्णा बस, जिसका बस क्रमांक एमपी 54 पी 0249 है जो ग्राम करही से उमरिया की ओर आ रही थी। तभी रहठा और धमनी के बीच बंधवा टोला में दुर्घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सचिन पिता प्रीतम लाल झरिया उम्र 28 वर्ष निवासी छोटी मोहनी और इनकी बहन माधुरी देवी उम्र 25 वर्ष बस हादसे में गम्भीर घायल हुए है। हादसा इतना भीषण और दर्दनाक था कि घटना स्थल पर मौजूद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें