शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अंचला
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूली छात्राओं के साथ अनर्गल वार्ता करने वाले अंचला विद्यालय के गुरुजी को उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने निलंबित कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंचला के पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों द्वारा शिक्षक विजय सिंह बघेल पर शासकीय नियम प्रक्रियाओं से विपरीत कार्य करने, सहयोगी शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा बगैर अनुमति अनुपस्थित रहने आदि की शिकायतें की गई थी।
बता दें कि शिकायत की जांच के लिए गठित कमेटी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि के उपरांत कलेक्टर ने शिक्षक सिंह पर उक्त कार्रवाई की है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक उस समय चर्चाओं में आए थे। जब स्कूली छात्र-छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक चैनलों पर खासा वायरल हुआ था।
वीडियो में बच्चे यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि विजय सिंह बैगा आदिवासियों को डायनासोर के वंशज और छात्राओं को बाई कहकर बुलाते हैं। समझा जाता है कि इन आरोपों के बाद ही उनके विरूद्ध जांच के आदेश दिए गए थे।