फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के विरोध में मप्र कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, उमरिया में देंगे धरना

Thu, 21 Dec 2023 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में 22 दिसंबर को कांग्रेस धरना देगी। विपक्ष के सांसदों के निलंबन के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसमें पूर्व विधायक समेत जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Congress - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में मप्र कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। 22 दिसंबर को उमरिया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पार्टी के जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि केंद्र में बैठी दमनकारी मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा देना चाहती है। वह लगातार विरोधियों को चुप कराने के लिए खुलेआम ईडी, सीबीआई का उपयोग कर रही है ताकि उसके भ्रष्टाचार और कुनीतियों की सच्चाई जनता तक न पहुंच सके। हाल ही में संसद पर हुए हमले तथा अन्य मुद्दों को लेकर सांसदों ने जब सरकार से प्रश्न करना शुरू किया तो प्रधानमंत्री के इशारे पर राज्यसभा और लोकसभा के करीब 140 सांसदों को सत्र भर के लिए निलंबित कर दिया गया। 

गौंटिया ने बताया कि भाजपा की इस मनमानी और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे गांधी चौक उमरिया में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समस्त कांग्रेसजनों से प्रदर्शन में साथियों सहित सहभागी बनने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें