फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में कोहरे का कहर, दो कार आपस में टकराई, पहाड़ के नीचे गिरी

Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्य प्रदेश के उमरिया में मौसम ने पलटी मारी और सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि सामने की कार तक नहीं दिख रही थी। इस वजह से हादसा भी हुआ और दो कारों में टक्कर के बाद एक पहाड़ के नीचे गिरी। 
 
विज्ञापन
उमरिया में कोहरे की वजह से दो कारों की टक्कर हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में रविवार से मौसम ने मिजाज बदला और सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि एक बड़ा एक्सीडेंट भी हुआ है। दो कारें आपस में टकरा गई। इसमें एक कार पहाड़ के नीचे गिरी और उसे बहुत नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी से बड़ी तुम्मी जा रहे एक कार ने दूसरी को जोरदार टक्कर मार दी। इसकी वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में चार लोगों का इलाज शहडोल अस्पताल में चल रहा है। यह घटना रात करीब 8:50 की है। जानकारी लगते ही अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।  

जनजीवन प्रभावित 
उमरिया जिले में बदलते मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कभी तेज धूप खिलती है तो कभी दिनभर सूर्यदेवता दर्शन नहीं देते।  सोमवार को सुबह विजिबिलिटी भी काफी कम रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें