फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, गले में बंधी थी रस्सी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 07 Sep 2023 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

युवक क्षेत्र में रेत का कारोबार करता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, तभी से उसका कोई अता-पता नहीं था। शव के गले में रस्सी बंधी होने पर परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के ग्राम सलैया में एक युवक का शव मिला है। उसके गले में रस्सी बंधी मिली है। घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। अज्ञात लोगों ने हत्या कर उसके बॉडी को रस्सी से बांध दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलैया गांव में रहने वाले अमित सिंह पिता शेष प्रताप सिंह (19) का शव घर से एक किलोमीटर दूर रस्सी से लटकता मिला है। अमित सिंह एक दिन पहले से घर से गायब था, घरवालों के द्वारा कई बार फोन लगाने के बावजूद भी उसका पता नहीं चल सका। काफी पतासाजी करने के बाद दूसरे दिन करीब 14 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक साजिश का शिकार हुआ है। अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी हत्या कर उसके बॉडी को रस्सी से बांध दिया गया है।

दरअसल युवक क्षेत्र में रेत का कारोबार करता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, तभी से उसका कोई अता-पता नहीं था। देर रात तक जब वापस नहीं आया तो गांव में उसकी तलाश की जाने लगी। सुबह करीब आठ बजे के आसपास एक किलोमीटर दूर निर्माणाधीन चाचा के मकान में जमीन से सटे गले में लगी रस्सी अवस्था में मृत हालत में शव मिला है। जानकारी लगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और देखते ही देखते पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन चंदिया थाने पहुंचे हैं और हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले में बेहद सावधानी बरत रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लिया गया है और चंदिया अस्पताल में पीएम होना है। परिजनों की मानें तो रात 11 बजे के बाद मृत युवक का फ़ोन बंद हो गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें