फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र चंदवार, कोयलारी और तामान्नारा का किया निरीक्षण

Fri, 13 Oct 2023 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Polling Station Inspection: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उमरिया में कलेक्टर कई अन्य अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को लेकर मुआयना किया गया और जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उमरिया के मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश पर कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने मतदान केंद्र चंदवार, कोयलारी तथा तामान्नारा का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र चंदवार में मतदान कक्ष में विद्युत और बिजली के पंखे की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा सात के विद्यार्थियों से विक्रमादित्य लिखवाकर देखा, कोई भी विद्यार्थी शुद्ध रूप से विक्रमादित्य नहीं लिख सका। इसपर कलेक्टर ने हिंदी शिक्षक शिशिर भट्ट के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश डीपीसी को जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। विद्यालय में पेयजल और बिजली की व्यवस्था तथा रैंप की सुविधा उपलब्ध पाई गई।

विज्ञापन


बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के दौरान सवाल-जवाब करते कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य


इसी तरह मतदान केंद्र कोयलारी का निरीक्षण किया, जहां बिजली की व्यवस्था और रैंप की सुविधा उपलब्ध पाई गई। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने तथा शौचालय की मरम्मत कराकर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसी तरह तामान्नारा हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। जहां सभी सुविधाएं पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान तहसील बांधवगढ सतीश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी सुमिता दत्ता, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत मंडल सताक्षी, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान तामान्नारा के पास पत्थर से भरे ट्रक का निरीक्षण किया और उसका ई पास भी देखा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें