फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नौरोजाबाद के 15 में से 13 पार्षद हुए लामबंद; नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Oct 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: नगर परिषद नौरोजाबाद में अध्यक्ष कुशल सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों के साथ-साथ अब बीजेपी पार्षदों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कुल 15 में से 13 पार्षदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर नगर परिषद अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को ज्ञापन सौंपते नौरोजाबाद के पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की नगर परिषद नौरोजाबाद में अध्यक्ष कुशल सिंह के खिलाफ चल रहा विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब सिर्फ विपक्ष ही नहीं भाजपा के पार्षदों ने भी अध्यक्ष के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस और भाजपा के 13 पार्षदों ने मिल कर गुरुवार को कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इस मौके पर पार्षदों ने कलेक्टर को बताया कि अध्यक्ष की ओर से न केवल उनके साथ अभद्रता की जाती है। बल्कि विकास के कार्यों में भी तरह-तरह के अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। उनकी कार्य प्रक्रिया के कारण वार्डों की सफाई, पेय जल, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं ठप पड़ गई हैं।

‘ठेकेदारों से की जा रही अवैध वसूली’
पार्षदों के अनुसार नगर परिषद में बबलू खान नामक व्यक्ति का बेजा दखल है, जो सरकारी फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने साथ घर ले जाता है। इतना ही नहीं शहर में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों से बबलू खान पैसे मांगता है। जो भी खान का विरोध करता है, अध्यक्ष उसे अपना दुश्मन मान कर व्यवहार करने लगती हैं। इस परिस्थिति में पार्षदों को आए दिन जनता की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। पार्षदों का कहना है कि यही हाल रहा तो जनता उन्हें कैसे वोट देगी। उनकी मांग है कि सरकारी धन में हो रही बंदर-बांट को रोकने के लिए अध्यक्ष कुशल सिंह के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन


‘अभद्रता करती हैं और धमकी देती हैं’
ज्ञापन में उल्लिखित है कि अध्यक्ष कुशल सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। वे सारे काम अपने चहेते ठेकेदारों को दिलाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है। अन्य किसी ठेकेदार को ऑनलाइन टेंडर मिल भी जाए तो उन्हें काम नहीं करने दिया जाता। अगर कोई इसका विरोध करता है तो कुशल सिंह अभद्रता करने के साथ उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं।

‘जनता ने नहीं हमने चुना’
ज्ञापन सौंपते समय नपा उपाध्यक्ष नईम बेग, पार्षद प्रमोद सिंह शैलू, मुकेश उपाध्याय, दीपा प्रजापति, परबत सिंह, सावित्री साकेश, विलोकनाथ दाहिया, सतीलाल बैगा, इशरत जहां, मेनका कोल, सुभाषनारायण सिंह, नंदलाल चौधरी और रामप्यारी कठौतिया मौजूद रहे। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि वे भी अध्यक्ष के समान पार्षद हैं। कुशल सिंह को जनता ने नहीं पार्षदों ने अध्यक्ष बनाया है। लेकिन वे उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं। कलेक्टर वैद्य ने पार्षदों को इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें