फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: उमरिया जिले में भीषण आग, किसान का घर जलकर हुआ खाक

Sun, 30 Mar 2025 08:54 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के ग्राम मजमानी कला में आग लगने से किसान रामस्वरूप झरिया का घर और अनाज जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
उमरिया जिले में भीषण आग, किसान का घर जलकर हुआ खाक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के ग्राम मजमानी कला में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें किसान रामस्वरूप झरिया का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह अज्ञात कारणों से हुआ हादसा माना जा रहा है। खपरैल से बने घर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में किसान के घर में रखा सारा सामान, सैकड़ों क्विंटल धान और अन्य अनाज जलकर नष्ट हो गए। आग की भयावहता से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था।

ये भी पढ़ें- मां बिरासिनी मंदिर पहुंचे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, नवरात्र के प्रथम दिन की घटस्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की मांग
घटना की गंभीरता को देखते हुए बांधवगढ़ एसडीएम कमलेश राम नीरज और पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की, क्योंकि आग में उनकी कृषि आधारित आजीविका पूरी तरह बर्बाद हो गई। स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत राशि देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता मिल सके।


ये भी पढ़ें- वन विभाग की चेतावनी के बाद भी ग्रामीण जंगल में क्यों लगा रहे आग? जानें वजह

एक दिन पहले भी लगी थी आग
बता दें कि उमरिया जिले में एक दिन पहले भी आग की घटना सामने आई थी। बनौदा-बारबसपुर के बीच राजस्व क्षेत्र में महुआ वृक्ष के नीचे लगाई गई आग तेज हवाओं के चलते जंगल तक फैल गई। इस आग ने देखते ही देखते कई एकड़ वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीणों की लापरवाही के कारण स्थिति बार-बार गंभीर होती रही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें