फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leptospirosis Disease: उमरिया में चूहे से फैलने वाले मरीजों की संख्या हुई 133, गांव सहित शहर में मिल रहे मरीज

Tue, 16 Apr 2024 12:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज बढ़े हैं। मरीजों के इलाज और निगरानी में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। पूरे जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल ले रही है।
विज्ञापन
उमरिया जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज बढ़े हैं। मरीजों को इलाज और निगरानी में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल ले रही है। जिले के अलग सात स्थानों से पॉजिटिव मिले मरीजों और परिजनों की निगरानी की जा रही है। 31 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 101 मरीजों के परिजनों की निगरानी की जा रही है। मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में सैंपल लिये जा रहे हैं। स्टेट रेपिड रिस्पांस टीम ने भी क्षेत्रों का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


जिले के विकास खंड करकेली मानपुर और उमरिया शहरी क्षेत्र सहित सात स्थानों में मरीज मिले हैं। करकेली विकास खंड के कछरवार, नरवार, कौड़िया, बेलमना में मानपुर विकास खंड में सेमरा,नैगवां और जिला मुख्यालय के शांति मार्ग में मरीज मिले हैं। मंगलवार तक जिले 135 सैंपल लिये गये, जिसमें 31 मरीज पॉजिटिव मिले। दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सभी मरीज और संभावित मरीजों का भारत सरकार की गाइड लाइन से इलाज किया जा रहै। सभी मरीज और संभावित मरीज स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी जिला एपीडीमियोलाजिस्ट अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में रेपिड रिस्पांस टीम और स्टेट रेपिड रिस्पांस टीम ने निरीक्षण किया है। मरीजों के घरों से चार चूहों को पकड़ कर 16 सैंपल लिये गये हैं। नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इस बीमारी का वाहक चूहा है। चूहे के ऊपर छोटे-छोटे वायरस होते हैं। जो मनुष्य को प्रभावित करते हैं। चूहा जहां पेशाब करता है। वो शरीर में आता है और शरीर के सबसे पहले लीवर और किडनी को इंफेक्टेड करती है।
विज्ञापन


और धीरे-धीरे शरीर का वजन कम होता है। लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का इलाज है और मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अनिल सिंह ने बताया कि सैंपलिंग को लेकर टीम लगातार क्षेत्र में जा रही है। भारत सरकार की गाइड लाइन से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों से संपर्क में हैं, निगरानी की जा रही है। सभी मरीज स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें