उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम को वन गश्ती के दौरान दो सितंबर को यह सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जब पास जाकर देखा गया तो मादा तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दो सितंबर को वन गश्ती के दरमियान शाम के समय वन परिक्षेत्र धमोखर के बीच सकरिया अंतर्गत कक्ष क्रमांक आरएफ-104 में एक वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया, जिसे एनटीसीए के गाइड लाइन के अनुसार, आज यानी तीन सितंबर को पशु चिकित्सालय के दल के द्वारा पीके वर्मा उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया की उपस्थिति में शव विच्छेदन का कार्य किया गया।
बता दें कि जहां शव विच्छेदन के उपरांत मृत मादा तेंदुआ के शव को लकड़ी की चिता में रखकर उसके ऊपर आग लगा दी गई। साथ ही शव को पूर्ण रूपेण जलाकर नष्ट कर दिया गया।