फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पूछताछ के लिए लाया गया सराफा व्यापारी पुलिस को चकमा देकर फरार, पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

Wed, 20 May 2026 05:56 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के इन्दवार थाना में लूट के सोने-चांदी की खरीदारी के शक में पूछताछ के लिए लाया गया एक सराफा व्यापारी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सराफा व्यापारी पुलिस को चकमा देकर फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के इन्दवार थाना में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लूटकांड से जुड़े एक संदेही सराफा व्यापारी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। व्यापारी को लूट के सोने-चांदी की खरीदारी के शक में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया और फरार व्यापारी की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले घुनघुटी क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पाली थाना की घुनघुटी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाद में इन्दवार पुलिस ने मामले में आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट के दौरान मिले सोने-चांदी के आभूषण बरही क्षेत्र के एक व्यापारी को बेचे गए थे। आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने संबंधित व्यापारी को पूछताछ के लिए अपनी अभिरक्षा में लिया। पुलिस को संदेह था कि व्यापारी को यह जानकारी थी कि खरीदे गए आभूषण लूट के हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यापारी से थाने में लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर उसने मौका देखकर पुलिस को चकमा दिया और वहां से फरार हो गया। जैसे ही व्यापारी के भागने की जानकारी मिली, थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया।

पढ़ें:  मोहन सरकार ने दी तबादला नीति को मंजूरी,1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस अभिरक्षा में रखा गया व्यक्ति आखिर इतनी आसानी से कैसे भाग निकला। इस घटना ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मामले को लेकर इन्दवार थाना प्रभारी विजय सिंह पाटले ने बताया कि फरार हुआ व्यक्ति लूट का नामजद आरोपी नहीं था। उसे केवल संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें